फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में युवाओं को अच्छी शिक्षा देने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और युवाओं को अच्छी शिक्षा देने पर बल दिया
ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कश्यप के आवास दिगंबर जैन पालीटेक्निक कैंपस में संरक्षक बंसी लाल की अध्यक्षता एवं अशोक अंतिल के संचालन में हुई बैठक में ट्रस्ट के विस्तार के लिए ब्लॉक स्तर पर संयोजक बनाने पर बल दिया। वहीं शीघ्र ही कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया। इसमें नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने एवं युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें रामगोपाल, अनिल कश्यप, रणवीर सिंह, प्रशांत, तेजवीर, पंकज, योगेश, सागर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें