बिनौली (बागपत)।
गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल, जिवाना में शनिवार को न्यू सरस्वती हाउस दिल्ली के तत्वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला का शुभारंभ संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक विंग कमांडर अरूप बनर्जी ने शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए कैसे प्रेरित करें, शिक्षक को अपने अंदर किस प्रकार से शिक्षण कौशल अपनाकर बच्चों को उत्प्रेरित करें आदि टिप्स दिए। इस अवसर पर अनुभवी शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी बांटे। इसमेें प्रबंधक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स शामिल रहे।
वहीं आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में शनिवार को हवन के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। पंडित महेश शर्मा के निर्देशन में हवन हुआ। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने शिक्षकों कर्तव्यों और दायित्वों को ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई। इसमेें प्रवक्ता मास्टर बीएल मौर्य, विनोद कुमार आर्य, भागमल सिंह, रण सिंह, नरेश पाल, रामेश्वर दयाल, प्रताप सिंह, चमनलाल, अनिता रानी आदि रहे।