बड़ौत (बागपत)।
तहसील में दस रुपये का स्टांप 80 से 100 रुपये में देने पर युवाओं ने उप कोषागार में प्रदर्शन कर उप कोषाधिकारी का घेराव किया। बाद में उप कोषाधिकारी मुकेश दत्ता ने युवाओं को स्टांप ब्लैक में बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और कोषागार से स्टांप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
शनिवार को काफी संख्या में युवक सेना में भर्ती के लिए 10 रुपये का स्टांप खरीदने के लिए तहसील में पहुंचे तो उन्हें 10 रुपये का स्टांप 80 से 100 रुपये में दिया गया। इससे युवक बिफर गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उप कोषागार पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर उप कोषाधिकारी का घेराव किया। इससे वहां काफी समय से हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्रों ने कहा तहसील परिसर में स्टांपों को ब्लैक किया जा रहा है। उप कोषाधिकारी मुकेश दत्ता ने कहा कि यदि कोई स्टांप ब्लैक में देता है तो उसकी लिखित में शिकायत करें। इस मामले में सख्ती से कार्रवाई होगी। यदि किसी छात्र को स्टाफ की जरूरत है तो कोषागार से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें दीपक, गौरव, वासु, विनय, मुकेश, विकास, अंकुर, दीपक, अर्जुन, मोहित, जितेंद्र आदि रहे।