फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर उन्हें याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन धूम सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। इसमें भाजपा किसान मोर्चे के क्षेत्रीय महामंत्री सुधीर चौधरी ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय की मांग को लेकर सत्याग्रह किया था। इसकी अध्यक्षता करते राकेश जैन ने कहा डॉ. मुखर्जी ने जन संघ के अध्यक्ष रहते सत्याग्रह कर बिना अनुमति जम्मू-कश्मीर में गए। गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि आज हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांत पर चलना होगा। संचालन जसवीर सोलंकी ने किया। इसमें चंद्रवीर तोमर, रविंद्र राठी, मनोज, राहुल तोमर, अभिनंदन गुप्ता, इकबाल मलिक, सोमदत्त, गोपाल शर्मा, श्यामलाल, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

बिनौली। संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि हमें ऐसे महान व्यक्तित्व को नहीं भूलना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंडल महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, गौरव त्यागी, ईश्वर सिंह, राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, विनोद वाल्मीकि, अजय शर्मा, विनोद त्यागी, विजय भाई शामिल रहे।
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बताया। उनके द्वारा पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। विवेक वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अर्जुन भगत जी, दर्शन भगत जी, राजू जाटव, गज्जी कसाना, सतबीर कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें