फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएचसी में ऑनलाइन पर्चियां बनवाने की व्यवस्था धड़ाम, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाइन में लगकर घंटों इंतजार के बाद पर्चियां बनवाने को मजबूर हैं
विज्ञापन

-स्टाफ की कमी और इंटरनेट सेवाएं बाधित होना बनी वजह
फोटो संख्या 6
बड़ौत। शासन की ओर से सीएचसी में ऑनलाइन पर्चियां बनवाए जाने की व्यवस्था परवान नहीं चढ़ रही है। स्टाफ की कमी व आए दिन इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की वजह से मरीजों को घंटों लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होकर पर्चियां बनवानी पड़ रही हैं। ऐसे में मरीजों में रोष पनपता जा रहा है। मरीजों ने व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की।
आपको बता दें कि सीएचसी रिकार्ड के मुताबिक करीब 50 से अधिक गांव इसके अंतर्गत आते हैंं। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र के भी मरीज सीएचसी पर विभिन्न बीमारियों को लेकर पहुंचते हैं। रोजाना सीएचसी पर तकरीबन 600 से 700 मरीज आते हैं। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए तीन माह पूर्व यहां पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई थी ताकि सीएचसी पर आने वाले मरीजों को लाइन में न खड़ा होना पड़े और आसानी से पर्चियां बनवाकर चिकित्सक से उपचार करा सकें, लेकिन यह व्यवस्था फिलहाल धड़ाम है। विभाग के अफसरों के अनुसार स्टाफ की कमी व आए दिन इंटरनेट प्रभावित होना इसकी वजह है। शनिवार को भी जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, खामपुर, बावली, गुराना, औसिक्का सहित अन्य जगहों से मरीज आए, जिन्हें लम्बे इंतार के बाद पर्चियां बनवानी पड़ीं।
विज्ञापन


ये बोले मरीज
सीएचसी पर बुखार व खांसी की शिकायत को लेकर आया था, लेकिन यहां पर ऑनलाइन व्यवस्था बंद मिली। मजबूरी में लाइन में लगने के बाद ही पर्ची बनवानी पड़ी।-विक्की जौनमाना
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बहुत से मरीजों को आसानी हो जाएगी।- विवेक बड़ौत

वर्जन-
ऑनलाइन पंजीकरण में स्टाॅफ की कमी व इंटरनेट व्यवस्था धड़ाम हाेना बाधा उत्पन्न कर रही है, फिर भी हमारी कोशिश रहती है कि व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। डा़ विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें