फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ते समय छात्रों ने दंपती समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में चढ़ते समय छात्रों ने दंपती समेत तीन को पीटा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली बस स्टैंड पर कांधला जाने के लिए बस में चढ़ते समय एक दंपती और बच्चों की छात्रों ने पिटाई की। इससे भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो छात्रों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुलजार बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को वह अपनी पत्नी गुलिस्ता, बच्चों और साले शाहरुख के साथ गांव से बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड पर कांधला जाने को आया । जैसे ही कांधला की बस आई तो भीड़ होने के कारण गुलजार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बस में चढ़ने लगे, तभी चार छात्र आए और उन्हें कहा कि पहले हम चढ़े़ंगे। इस पर उनकी कहासुनी हो गई तो छात्रों ने गुलजार व उसकी पत्नी गुलिस्ता व साले शाहरुख के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद अड्डे पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र भागने लगे, लेकिन दो को पुलिस ने दबोच लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और गुलजार निवासी बिजवाड़ा ने छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भागे दो अन्य छात्रों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें