टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे 1186 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दाहा/छपरौली। जिले में शुक्रवार को 32 सत्रों में 2814 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 1186 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एससीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 32 सत्रों में चार हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से दस स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के 41 कर्मियों ने पहली बार जबकि 20 स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के 135 कर्मियों ने दूसरी बार टीका लगवाया। इनके अलावा 45 से 60 वर्ष आयु के बीमार 575 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 2035 लोगों ने पहली बार टीका लगवाया।
उधर, दाहा क्षेत्र में शुक्रवार को दोघट, टीकारी, निरपुड़ा व पुसार में कोरोना का टीका लगाया गया। टीकरी में 50, दोघट में 70, निरपुड़ा में 40, पुसार में 70, दाहा में 49 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में एएनएम बालेश, सुचेता, रोशन, शीतल, आंचल व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार का सहयोग रहा। छपरौली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नंगला में भी टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि पीएचसी पर 90 और सीएचसी छपरौली में 93 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में डॉ. वीरेंद्र सिंह, आरती, मोनिका शर्मा, विवेक कुमार, नाजिम का सहयोग रहा।