फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पैट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पहुंचा 90 के पास, डीजल 83 के करीब, लोग परेशान
विज्ञापन

बागपत। कोरोना महामारी में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। एक माह में ही डीजल के दाम साढ़े पांच रुपये से ज्यादा और पेट्रोल के दाम करीब चार रुपये बढ़ गए हैं। इसका असर खेती से लेकर आम लोगों के जीवन पर पड़ता दिख रहा है। इससे महंगाई भी बढ़ रही है। डीजल के दाम इतने बढ़ने से किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा भी है। आम आदमी सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दामों से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
मंगलवार को बागपत जिले में पेट्रोल 89.79 रुपये लीटर तक पहुंच गए। जबकि डीजल 83.44 रुपये प्रति लीटर बिका। महामारी में लोगों की आमदनी घट रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- आमदनी घटी है और महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर सभी क्षेत्रों पर पड़ता है। सरकार को ऐसे हालात में कीमतों पर नियंत्रण रखना चाहिए। सुरेंद्र निवासी बड़ौत रोड।
- डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की फसल की लागत बढ़ गई है। गन्ना भुगतान हो नहीं रहा है और फसल के दाम भी सही नहीं मिलते हैं। किसान पूरी तरह से हताश हो चुका है। रकम सिंह निवासी बाघू।
- मैं बाइक से कपड़ों की फेरी करता हूं। इसके लिए काफी दूर-दूर के इलाके में भी जाता हूं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौशाद निवासी खट्टा प्रहलादपुर।
विज्ञापन

-मैं आयुर्वेदिक दवा कंपनी में नौकरी करता हूं। वर्तमान हालात में बाइक पर काफी भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। बजट भी बिगड़ रहा है। अभिषेक निवासी मेरठ रोड।
जिले में पिछले 10 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
2 मई 88.61 80.98
3 मई 88.60 80.97
4 मई 88.78 81.23
5 मई 88.75 81.24
6 मई 89.18 81.82
7 मई 89.15 81.83
8 मई 89.15 81.83
9 मई 89.15 81.83
10 मई 89.44 82.28
11 मई 89.79 82.74
नोट :- रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें