फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल यूपी बेहाल यात्रा के लिए कमेटी गठित

Mon, 12 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत । कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोज कौशिक ने कहा 15 सितंबर को 27 साल यूपी बेहाल यात्रा बागपत में पहुंचेंगी। उन्होंने बताया बागपत में में डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट से यात्रा शुरू होगी। यात्रा का जिले में 11 स्थानों पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज कौशिक ने कहा सपा सरकार में अपराध बढ़े हैं।   दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे में गड्ढे ही गड्ढे हैं, सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। देश के प्रधानमंत्री गन्ना भुगतान के गलत आंकड़े प्रस्तुत करते हैं, यह बेहद चिंता का विषय है।

 कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने कहा यात्रा मेें शीला दीक्षित आएंगी। पंद्रह सितंबर को यात्रा बागपत पहुंचेगी, 11 जगह कार्यकर्ताओं की ड्यूटी रहेगी। बड़ौत में सभा का आयोजन होगा। मीटिंग में तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें अनिल देव त्यागी,वकील अहमद, अमर सिंह, देवेंद्र चौहान, अशोक कश्यप   रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारी ः दोघट।  शीला दीक्षित के 15 सितंबर को  बड़ौत में होने वाले रोड शो एवं जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया।  कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव हेमंत के नेतृत्व में डॉ. प्रमोद शर्मा, रामरोशन टापा, प्रवेंद्र तोमर, प्रशांत चौधरी, सूरज, सत्यप्रकाश शर्मा, गजराज, ब्रह्मपाल, रामचंद्र, पुष्पेंद्र, साजिद, देवेंद्र ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें