खामपुर अौर निरपुड़ा में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कई किसानों की 27 बीघा ईख जल गई। किसानों ने आग बूझाने का प्रयास किया तो कई लोग बाल-बाल बचे। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन क किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।
गांव निवासी किसान जयवीर पुत्र फकीरचंद और ब्रजपाल पुत्र जयभगवान के खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन जर्जर है। सैकड़ों बार विभागीय अफसरों से लाइन को बदलने की मांग कीं, कोई सुनवाई नहीं हुई।
विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से जयवीर की 15 बीघे ईख और ब्रजपाल की पांच बीघे ईख जल गई। लोग आग बुझाने पहुंचे तो गांव के दो-तीन लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इससे किसानों ने हंगामा किया।
सूचना पर निगम के जेई मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे। जांच में पाया कि विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से ही किसानों की फसले जली है। इनमें बलबीर, सोमपाल, हरवीर, शीशपाल, जयपाल सिंह, अखिलेश, प्रवीण, बबीता, अशोक, कर्मवीर, संजीव शामिल रहे।
दोघट के गांव निरपुड़ा गांव के जंगल में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से अमर पुत्र ईश्वर की सात बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फसल के मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा गन्ने की जली फसल का किसान को मुआवजा न दिया तो धरना शुरू कर देंगे। इसमें महीपाल, देवेंद्र, हरपाल, राम पाल, हरेंद्र, मनोज आदि रहे।