बागपत कलक्ट्रेट में फीट इंडिया फ्रीडम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल से दो किमी की फ्रीडम रन का आयोजन किया। इसका शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने किया। इसमें 250 युवाओं ने भाग लिया।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य और लोगों में फिटनेस संबंधी कार्यकलापों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला स्तरीय फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। डीएम राजकमल यादव ने युवाओं को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने फ्रीडम रन में भाग लेने वाले बच्चों, युवाओं को लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित कर शपथ दिलाई। फ्रीडम रन का शुभारंभ करने से पूर्व सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। फ्रीडम रन में युवा अपने हाथ में राष्ट्रीय तिरंगा लेकर दौड़े। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।