फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक लाख का चंदा इकट्ठा कर पकड़वाए 250 बंदर, अब ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 23 Sep 2022 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

यहां एक लाख रुपये का चंदा इकट्ठा करके 250 बंदरों को पकड़वाया गया है। बताया गया कि घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया गया था।
विज्ञापन
बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में सिंघावली के ग्रामीणों ने घर-घर जाकर एक लाख रुपये का चंदा इकट्ठे कर बंदरों को पकड़वाया। ग्रामीणों की सूचना पर कांधला से गांव पहुंची बंदर पकड़ने की टीम 250 बंदरों को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


सिंघावली गांव के लोग बंदरों के आतंक से परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग भी की थी। डीएम ने ग्रामीणों से बंदर को खुद पकड़वाकर सहारनपुर के जंगल में छोड़ने की अनुमति दी थी। डीएम की अनुमति मिलने पर ग्रामीणों ने गांव के बंदरों को पकड़वाने के लिए समिति बनाई गई।

समिति के लोगों घर-घर जाकर बंदर पकड़वाने के लिए एक लाख रुपये का चंदा इकट्ठे कर कांधला शामली में बंदर पकड़ने वाली टीम से संपर्क किया। बंदर पकड़ने वाली टीम ने एक बंदर पकड़ने के लिए 400 रुपये मांगे। ग्रामीणों की सहमति पर बुधवार को गांव के बंदर पकड़ने के लिए कांधला की टीम गांव पहुंची। कांधला से आई टीम गांव के 250 बंदरों को पकड़कर ले गई। टीम ने पकड़े गए बंदरों को सहारनपुर के जंगल में छोड़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
विज्ञापन


समिति के नाहर सिंह, चरण सिंह, जयभगवान, चरण सिंह फौजी व मनोज कुमार ने बताया कि डीएम से बंदरों को पकड़वाने की अनुमति मिलने पर कांधला की टीम से गांव के 250 बंदर पकड़वाए गए हैं। बंदरों के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें