फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का शुभारंभ, BJP सांसद बोले- देश में इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा पीएफआई

Fri, 23 Sep 2022 11:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे BJP सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में फैले पीएफआई को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में दिगम्बर जैन कॉलेज में शुक्रवार को वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री आयोजन का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देना ही पीएफआई का मुख्य उद्देश्य है। यह देश का सबसे पड़ा कट्टर इस्लामिक संगठन है। पूरे देश में फैले पीएफआई को जड़ से खत्म कर संगठन पर पाबंदी लगाए जाने की वे हिमायत करते है। 

विज्ञापन


उन्होंने पीएफआई पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देने का काम इस समय पीएफआई कर रहा है। देश के 11 राज्यों में एक साथ जिस तरह से पीएफआई पर कार्रवाई की गई है, उसके लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएफआई की बढ़ती देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार गंभीर है और इस संगठन की सारी जड़ बाहर निकाली जाएगी। 

प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का भी किया निरीक्षण
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं, घरेलू उत्पादों का प्रचार प्रसार करने और पैकेजिंग पर अधिक ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, विभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय लोगों ने की खरीदारी
स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में आकर लगाए गए स्टालों से खरीदारी की।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें