फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने केंटर से पकड़ी 250 अवैध शराब पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर से शराब की 250 पेटियां बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एक तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा
बालैनी। थाना पुलिस व आबकारी टीम ने गुरुवार रात चेकिंग अभियान चलाकर एक कैंटर से शराब की 250 पेटियां बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक कैंटर अवैध शराब लेकर बागपत से मेरठ की ओर जा रहा है। पुलिस ने हिंडन नदी की चेक पोस्ट पर तलाशी शुरू की। शुक्रवार रात करीब एक बजे बागपत की तरफ से एक संदिग्ध कैंटर आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर कैंटर से हरियाणा मार्का शराब की 250 पेटियां बरामद की गई। शराब हरियाणा से आगरा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्कर मगर सिंह निवासी भटिंडा पंजाब को दबोचकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-------------------
भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर शुरू की पदयात्रा
बालैनी/दोघट। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पप्पन राणा ने अयोध्या के राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक अन्न का त्याग किया था। उनका संकल्प था कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा तो वह पुरा महादेव मंदिर से अयोध्या तक पैदल पद यात्रा करेंगे। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रचारक इंद्रदास भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने पुरा महादेव मंदिर से अयोध्या तक अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, विनोद खिंदौड़ा, सहदेव मास्टर, योगेंद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष, लोकेश, वेदप्रकाश, भावना, राजबीर, इंद्रजीत, ओमपाल, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें