बड़ौत तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी शपथ लेते हुए।
- फोटो : BARAUT
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
फोटो संख्या 9
बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील बड़ौत को चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने बार व बेंच में सामंजस्य बनाने पर बल दिया।
समारोह में नए कार्यकारी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर व महामंत्री सतपाल सिंह पंवार को एल्डर कमेटी के सदस्य ओमपाल सिंह ने उपाध्यक्ष राजवीर तोमर, सह सचिव सोहनवीर, कोषाध्यक्ष मदन तेजान, पुस्कालय मंत्री प्रदीप कुमार, वरिष्ठ सदस्य रामकुमार तोमर, योगेंद्र, तेजवीर सिंह खोखर, कनिष्ठ सदस्य शैलेंद्र सरोहा, गौरव तोमर, नीरज कुमार आदि को शपथ दिलाई गई। जिला एंव सत्र न्यायाधीश संतोष राय ने कहा कि किसी समाज को दिशा देने में अधिवक्ताओं का योगदान है। इस मौके पर न्यायाधिकारी ग्रामीण न्यायालय बड़ौत शोभित बंसल ने अधिवक्ताओं को बार व बेंच में सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया। इस मौके पर तहसीलदार प्रदीप कुमार मौजूद रहें। संचालन विनोद कुमार जैन एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अनिल खोखर, दीपक राठी, सोहनवीर सिंह, अरुण मलिक, यशवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहें।