छपरौली। रमाला गांव निवासी ठेकेदार राजकुमार पुत्र जगबीर सिंह मंगलवार को बाइक से ककौर कलां गांव से लौट रहा था। बाछौड़-हलालपुर मार्ग पर तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक दिया और उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ठेकेदार ने 112 पुलिस सेवा पर कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उसने थाना छपरौली पर घटना की तहरीर दी। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला पाया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक घर में खेल रही छह वर्षीय बच्ची को उठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। बच्ची के रोने पर युवक ने मारपीट कर उसे जंगल में ही छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर पर बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। बच्ची के पिता ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।