फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से पेयजल के लिए तरस रहे 25 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देशवाल पट्टी में 17 दिन पूर्व मार्ग निर्माण के लिए की गई खोदाई में टूट गया था पेयजल आपूर्ति का पाइप
विज्ञापन

इसे अब तक नहीं कराया गया ठीक, हैंडपंप से कर रहे पानी भरने को मजबूर वार्ड आठ के वासी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग निर्माण के लिए 15 दिन पूर्व की गई खोदाई में कस्बे की देशवाल पट्टी के वार्ड नंबर आठ में पेयजल आपूर्ति का पाइप टूट गया था। इसे आज तक ठीक नहीं कराया गया है। इस कारण वार्ड के 25 से अधिक घरों के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। लोग हैंडपंप से पेयजल की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

देशवाल पट्टी निवासी ममता देवी ने बताया कि 15 दिन पूर्व मेरठ-बागपत मार्ग निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। इस दौरान पेयजल लाइन का पाइप टूट गया था। जिससे 15 दिन से पेयजल नहीं आ रहा है। लोगों को हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं को हो रही है। जगदीश प्रसाद का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, मगर पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया है। नगर पंचायत के पानी के टैंकर से पूर्ति नहीं हो पा रही है। मंजू मानव का कहना है पेयजल आपूर्ति से हैंडपंपों पर भीड़ लगी रहती है। टैंकर का पानी भी समाप्त होने पर लोगों परेशानी होती है। अनिल कुमार का कहना है कि पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों से पाइप लाइन को जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। समाजसेवी अनिल गांधी, ऋषिपाल, नरेंद्र, जगदीश, अमित, ओमप्रकाश, श्याम सिंह, सियाचंद, रमेश, प्रेम सिंह, रामनिवास, वीर सिंह, सरला देवी, प्रताप सिंह ने नगर पंचायत से पाइप लाइन जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें