फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल केंद्रों पर मिलेगी 24 घंटे गन्ना तौल की सुविधा

विज्ञापन
बागपत शुगर मील के बाहर लगी गन्ने की लाइन का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- नए पेराई सत्र से जिले में दस मॉडल केंद्र बनाए जाने की तैयारी
विज्ञापन

- सड़क किनारे के तौल केंद्रों को प्राथमिकता देगा गन्ना विभाग
- इन मॉडल केन्द्रों के पास चाय की चुस्की भी ले सकेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नए पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाए जाने की तैयारी है। प्रयोग के तौर पर जिले में दस केंद्रों को मॉडल सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें 24 घंटे तौल की सुविधा मिलेगी। दो धर्मकांटे लगेंगे। केंद्रों के नजदीक टी स्टॉल भी होगी। खास बात यह है कि सड़क किनारे के तौल केंद्रों को गन्ना विभाग प्राथमिकता देगा।
गन्ना तौल केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर के करीब तीन बजे तक ही तौल होती है। किसानों को तौल लिपिक के नहीं आने या समय से पहले चले जाने की शिकायत रहती है। नए पेराई सत्र में किसानों की सुविधा और सहूलियत के लिए जिले में दस मॉडल तौल केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि मॉडल केंद्रों को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तौल लिपिकों की शिफ्ट में ड्यूटी होगी। किसान को समय अधिक मिलेगा, जिससे बेवजह की भीड़ नहीं लगेगी। इन मॉडल केंद्रों का इंडेंट भी अन्य केंद्रों के सापेक्ष अधिक मिलेगा।
विज्ञापन

छह जिलों की 12 चीनी मिलों के लगते हैं सेंटर
बागपत। जिले के सवा लाख किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों की 12 चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। नए पेराई सत्र में चीनी मिलों की संख्या कम हो सकती है। इसकी वजह यह है कि रमाला चीनी मिल का दोहरीकरण हो गया है। इससे मिल की क्षमता बढ़ जाने से राहत की उम्मीद है।
इन चीनी मिलों के सेंटर
बागपत, रमाला, मलकपुर (बागपत), किनौनी, दौराला, नंगला मल (मेरठ), तितावी, खतौली (मुजफ्फरनगर), भैसाना, ऊन (शामली), बृजनाथपुर (हापुड़), मोदीनगर (गाजियाबाद)
किसानों के 626 करोड़ बकाया
बागपत। जिले के एक लाख 24 हजार 264 किसानों ने चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई किया है। चीनी मिलों पर किसानों के 626 करोड़ रुपये बकाया हैं। किसानों ने इन चीनी मिलों को 412 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई की थी।
विज्ञापन

सरुरपुर गांव में लगेगा मॉडल गन्ना क्रय केंद्र
बागपत। सरूरपुर कला गांव में किसानों की बैठक हुई। इसमें मुख्य गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने गांव के गन्ना क्रय केंद्र को मॉडल क्रय केंद्र में बदलने के लिए प्रस्ताव रखा। कहा कि शासन के निर्देशानुसार सरूरपुर कलां व खेड़की को जोड़कर एक मॉडल क्रय केंद्र बनाया जाएगा। दो धर्मकांटे लगवाए जाएंगे। इनमें से एक पर भरी हुई तथा दूसरे कांटे पर खाली बुग्गी की तौल की जाएगी। बैठक में सरूरपुर इंटरमीडिएट कालेज की जमीन पर मॉडल क्रय केंद्र बनाने की सहमति हुई। बैठक में गांव के प्रगतिशील किसान सुभाष नैन, ओम प्रकाश, लोकेंद्र, सोनू , हरेंद्र , मनोज, नीतू, राममेहर, सतवीर, हरेंद्र, धर्मपाल, चंद्रपाल, किशनपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें