फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों से ठगे 23.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर ने माल भिजवाने के नाम पर की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर निवासी चार लोगों से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान सप्लाई करने के नाम पर 23.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। गांव फखरपुर निवासी एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर पर यह आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निवासी मनोज कुमार, अनिल उर्फ सोनू, नीरज, मनोज धामा बुधवार की सुबह खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। तहरीर देकर बताया कि नीरज, मनोज व अनिल नगर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते है जबकि मनोज धामा को मकान का निर्माण कराता है। उन्होंने गांव फखरपुर निवासी एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से अलग अलग अपना माल मंगवाया था। करीब एक माह पूर्व मैटेरियल सप्लायर ने चार दिन के अंदर माल भिजवाने का वादा कर मनोज धामा से नौ लाख, मनोज कुमार से छह लाख, अनिल से तीन लाख 80 हजार और नीरज से चार लाख 60 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि समय पूर्ण होने के बाद उन्होंने सप्लायर को फोन किया तो उसने दो दिन के अंदर माल भिजवाने को कहा। दो दिन भी बीत गए। उन्होंने दोबारा फोन किया तो आरोपी ने माल न भिजवाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। चारों पीड़ितों ने कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलवाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें