फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

219 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे

Tue, 29 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को पहले दिन 219 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। खंड विकास कार्यालय पर नामांकन केंद्र का डीएम व एसपी ने भ्रमण कर स्थितियों का अवलोकन किया। दिनभर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत चुनावों के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होना है। सोमवार को पहले दिन नामांकन के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक ने भी नामांकन केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

चुनाव अधिकारी आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के 37 ग्राम पंचायत में कुल 68 क्षेत्र पंचायत के वार्ड है। सोमवार को नामांकन के पहले दिन कुल 219 फार्म प्राप्त हुए। मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन होगा।
विज्ञापन


उधर, प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद अपने समर्थकों को मिठाई खिलाई। नगर की दुकानों पर मिठाई की जमकर बिक्री हुई। दुकानों पर भारी संख्या में समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों की जेब ढीली कराई।

समर्थकों की खातिरदारी
नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी के समर्थकों ने कलक्ट्रेट के सामने ही जमकर दावत उड़ाई। हाईवे पर ही समर्थकों की दावत शुरू हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में खाना लाया गया और पहले ढोल की थाप  पर नाचना और फिर खाना हुआ।

कलक्ट्रेट के बाहर लगी रही वाहनों की लाइन
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के लिए आ रहे उम्मीदवारों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने के कारण हाईवे पर ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे हाईवे भी अवरुद्ध हो गया। कलक्ट्रेट के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर लग्जरी वाहन तक खड़ी कर दी गईं। लोगों की भीड़ भी वहीं खड़ी रही। इससे कलक्ट्रेट के बाहर बार-बार जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर यातायात सुचारु कराया
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें