फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गजरथ यात्रा

Tue, 29 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के बैनरतले एवं छुल्लक ध्यान सागर महाराज के सानिध्य में अजितनाथ भगवान की स्वर्ण गजरथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
विज्ञापन


गजरथ यात्रा का शुभारंभ रथ की आरती के साथ राकेश जैन ने किया। रथयात्रा का दीप प्रज्वलन अशोक जैन ने किया। गजरथ यात्रा में सबसे आगे धर्मसभा लेकर चलने का सौभाग्य मुकेश जैन को प्राप्त हुआ। इसके पीछे देश के विभिन्न स्थानों से आए विभिन्न बैंड, ताशा पार्टी, भजन पार्टी, सुंदर झांकी, भंगड़ा पार्टी आदि रथयात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

रथ के सारथी का सौभाग्य आशीष जैन को रथ में प्रतिमा को लेकर बैठने का सौभाग्य सतेंद्र कुमार, आशीष जैन को, कुबेर का सौभाग्य सुभाष जैन, सतेंद्र कुमार, आशीष जैन को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य शिखर चंद, मुकेश जैन तथा राजेश कुमार, ब्रिजेश जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


गजरथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु जय-जयकार लगाते हुए और नृत्य करते हुए चल रहे थे। मूर्ति, महावीर मार्ग होते हुए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पाण्डुकशिला मैदान पहुंची। पाण्डुकशिला मैदान में भव्य मेले का आयोजन किया गया। कई झूलों पर बच्चों ने झूलकर जमकर लुत्फ उठाया। पाण्डुकशिला पर अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जस से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।

जैन संत छुल्लक ध्यान सागर महाराज ने कहा कि दशलक्षण पर्व के समापन पर भगवान की रथयात्रा निकालना पुण्यों का कारक है। सभी को नित्य देव शास्त्र गुरु की आराधना करनी चाहिए। गजरथ यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरदान जैन, शशि जैन, अशोक जैन, मेला संयोजक मुकेश जैन, मेला मंत्री अशोक जैन, संजय जैन व मुकेश जैन, अरिदमन जैन, आशीष जैन, संजीव जैन, सुखमाल जैन, मुकेश जैन, लखपत राय जैन, अतुल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें