फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनमाना पट्टी में पानी निकासी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी की मैनमाना पट्टी में पानी निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई साल से पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले की सफाई नहीं हुई, जिस कारण समस्या से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि कस्बे की मैनमाना पट्टी में पानी निकासी के लिए नाला है। जिसकी कई साल से सफाई नहीं हुई। गंदगी से नाला अटा पड़ा है। नाले में पानी निकासी नहीं होने से गंदा पानी गलियों व घरों में भरा रहता है। मच्छरों की भरमार है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गलियों में गंदा पानी भरा रहने के कारण संक्रामक रोग फैलने लगे है। चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सत्यवीर राठी, विनोद, कृष्णपाल, देशपाल, राजेंद्र, सोमपाल, सूंडा कश्यप, सुरेश, ओमवीर, रामपाल, नीटू, भोपाल, पिंटू, जगवीरा, हरेंद्र, देवेंद्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें