फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने जिनेंद्र भगवान का पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रावक-श्राविका विद्योदय संस्कार शिविर के चौथे दिन विहर्ष सभागार में पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने भक्ति भाव से जिनेंद्र भगवान का पूजन किया।
विज्ञापन

शिविर में मुनि वीर सागर महाराज, मुनि विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज के सानिध्य में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से युवाओं ने पूजन की विधि को सीखा। ब्रह्मचारी अंशुल भैया और आस्तिक भैया ने सिखाया कि किस प्रकार और किस विधि से भगवान को अष्ट द्रव्य चढ़ाए जाते हैं। किस प्रकार आह्वान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर पूजन अशुद्ध विधि से करते हैं तथा सही आचरण नहीं कर पाते। इसी कारण हमें पूजन का मनोवांछित फल नहीं मिलता। हमें पूर्ण विवेक और भक्ति भाव से भगवान की आराधना करनी चाहिए। पूजन के मध्य मुनि वीर सागर महाराज ने युवाओं को भगवान की आराधना की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि यदि तुम प्रतिदिन भगवान का दर्शन करोगे तो तुम्हारे सभी कार्य सफल होंगे। जो व्यक्ति भगवान के समक्ष भक्ति करता है। उसे कभी किसी के समक्ष हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। प्रभु की भक्ति समस्त सांसारिक सुख स्वयं ही देती है। इस अवसर पर सुभाष चंद जैन, मुकेश जैन, वरदान जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, विवेक जैन, सुंदर लाल जैन, सिम्मी जैन आदि उपस्थित रहें। रात में दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें पुरस्कार वकील चंद परिवार की ओर से दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें