फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि और बीज का शोधन करने के बाद करें फसलों की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खरीफ फसलों की बुवाई से पहले बीज शोधन और भूमि का शोधन किसानों को करना चाहिए। इससे फसलों अच्छी होगी और अधिक पैदावार बढ़ेगी। कीट और रोग भी फसलों को प्रभावित नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ की प्रमुख फसल (जिसमें धान, उड़द, मूंग, मक्का, ज्वार, अरहर) हैं। इनका बीज शोधन एवं भूमि शोधन हेतु कृषकों को विभिन्न कार्यक्रमों से बताया जाएगा। वहीं किसानों को बीज शोधन कर फसलों की बुआई कराई जाए। बताया कि धान, उड़द, मूंग, मक्का, ज्वार, अरहर की फसल का शत प्रतिशत शोधन करने के लिए 16 मई से 15 जून तक जिले में ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। किसानों को इसके लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। फसलों की बुआई के समय हर बार बीज शोधन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें