फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों का डंका, लेकिन मेरिट में नीचे खिसका बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के नतीजों में सफलता के आसमान पर बागपत के मेधावी खूब चमके। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में यूपी की मेरिट में बागपत ने इस बार प्रदेश में 17वां स्थान हासिल किया। पिछली बार इंटरमीडिएट की मेरिट में जिला आठवेें स्थान पर रहा था। 10वीं में भी पिछले साल जिला 13वें स्थान पर काबिज हुआ।
विज्ञापन

मेधावियों ने इस बार बागपत जिले का इस दूर तक डंका बजाया। ओवर ऑल रिजल्ट में पिछले साल के सापेक्ष सुधार हुआ, लेकिन मेरिट में गिरावट रही। इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट 84.30 प्रतिशत रहा। पिछले साल का परीक्षा परिणाम देखें तो 83.93 प्रतिशत परिणाम रहा था, तब मेरिट में जिला 13वें स्थान पर रहा था।
इंटरमीडिएट के नतीजों की बात करें तो पिछले वर्ष जिले का परिणाम 86.88 प्रतिशत रहा। प्रदेश की मेरिट में जिला आठवें स्थान पर था। इस बार जिले का प्रतिशत 80.76 रहा, जबकि प्रदेश की मेरिट में जिला 17वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन



किस वर्ष कितना रहा परीक्षा परिणाम
कब कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2010-11 78.30 80.05
2011-12 91.08 84.81
2012-13 89.37 96.45
2013-14 88.76 95.72
2014-15 86.42 95.04
2015-16 87.99 92.37
2016-17 83.25 89.03
2017-18 83.30 86.88
2018-19 84.30 80.76


इस बार कितने हुए पास, कितने फेल
बागपत। हाईस्कूल की परीक्षा में 16327 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, इनमें से 15637 ने परीक्षा दी। 13182 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट में 14828 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, इनमें से 14233 ने परीक्षा दी। 11494 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें