बागपत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का जिले का रिजल्ट 84.30 और इंटर का परीक्षाफल 80.76 रहा है। इसमें बेटियों का दबदबा रहा। इंटर में जिले की टॉपर लिस्ट में जहां 12 लड़कियों ने बाजी मारी है, वहीं हाईस्कूल में आठ छात्राओं ने जगह पक्की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आउट किया। रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलते ही साइबर कैफों पर छात्रों और छात्राओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे परीक्षाफल आता रहा वैसे ही छात्रों के चेहरों पर खुशी दिखाई देनी शुरू हो गई । जिले में टॉप 10 में छात्रों की सूची जारी हुई, इसमें छात्राओं का दबदबा रहा है। इंटरमीडिएट में जहां टॉपर की सूची में 13 छात्राएं शामिल है, वहीं तीन छात्र ही अपनी जगह पक्की कर सके है। इसके अलावा हाईस्कूल में भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए जगह पक्की की। भले ही टॉपर छात्र हो, लेकिन लिस्ट में आठ छात्राओं का नाम शामिल है। सात छात्र हाईस्कूल में टॉपर की सूची में शामिल रहे। यहां तक पूरे प्रदेश को टॉप करने वाली भी बागपत की बेटी है।