फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरेसा हाउस ने गांधी हाउस को शिकस्त दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ, इसमें रोमांचक मुकाबले मेें टेरेसा हाउस ने गांधी हाउस को हराया। विजेता टीम को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मैनेजर दीपा चौधरी व विंडसर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक अंकित पंवार ने किया। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मेें भी उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। मैनेजर दीपा चौधरी ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। बालक वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में टेरेसा हाउस ने गांधी हाउस को रोमांचक मुकाबले में हराया। बालिका वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में गांधी हाउस ने कल्पना हाउस को शिकस्त दी। टूर्नामेंट कोच फईम सर और सचिन सर की देखरेख में हुआ। संचालन रजत, विकास, दीपक, रन पाल, आरती, नीतू ने किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में ऋषभ, हर्ष, सूरज, तनु का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें