खेकड़ा (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया। इस दौरान शनिवार को छात्राओं ने बीए और बीकॉम की परीक्षा दी।
खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के निर्देश के चलते परीक्षा केंद्र बनाया। शनिवार को कॉलेज में बीए व बीकॉम की छात्राओं की परीक्षा कराई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने बताया शनिवार को कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की राजनीतिक विज्ञान एवं बीकॉम की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांति पूर्वक नकल विहीन हुई। परीक्षा में अधिकतर प्रश्न सामान्य ज्ञान संबंधी आए। इनको छात्राओं ने सरलता से हल किया। इस दौरान अनुराधा, आयुषी, मोनिका, शीबा, सोनिया, निशा धामा, तनु, दीपा, नेहा आदि रही।