फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके घर के पास सरकारी अस्पताल के भवन का निर्माण चल रहा है। वहां पर शामली जनपद का एक गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक मजदूरी करता था। 25 फरवरी को उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आरोप है कि भवन निर्माण में मजदूरी करने वाला युवक उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर ले गया है। कई लोगों ने बेटी को ले जाते हुए देखा। उसने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें