फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई - मुकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और बागपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मुकेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसमें मौके पर मुकेश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी मुकेश शर्मा को डंडाहेड़ा, खेकड़ा पाठशाला, राष्ट्र वंदना चौक स्वागत किया। इस दौरान शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान के कारण ही देशवासी सुरक्षित है। राष्ट्र के लिए काम करने वालों को कांटों से होकर गुजरना होता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई। इस दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान सभी कांटों पर चलकर भारत माता की जयकारे लगाते रहे। इसमें अनिल देव त्यागी, एडवोकेट शक्ति सिंह, अनिल दिवाकर, नईमा खान, प्रधान रोहताश विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, पांचाल, मुकेश राणा, दिलशाद अब्बासी, दीपक शर्मा, आलोक शर्मा, सुनील शर्मा, परमवीर, वकील अहमद, इंजीनियर राजीव विश्वकर्मा परमवीर, राहुल, विक्रांत, अभय, विक्रम सिंह, शादाब अली, मोहसिन खान, इकबाल आदि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें