फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित चौधरी रणजीत सिंह के आवास पर नगर के लोगों ने शोक सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सैनिकों पर पीछे से हमले करता है। उसे सबक सिखाने का अब समय आ गया है। लोगों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ ठोक कार्रवाई करने की मांग की। इसमेंमें धर्मपाल सिंह, ब्रहम पाल सिंह सभासद, रामपाल सिंह, ओमप्रकाश मास्टर, जयप्रकाश मास्टर, ब्रजभूषण त्यागी, राममेहर पहलवान, नेपाल मास्टर, जितेन्द्र चौधरी, जयसिंह, कालूराम, आदि रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति कार्यालय में आयोजित शोक सभा में ग्रामीणों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा, जयविंद्र, चौधरी देवेंद्र धामा, जगपाल सिंह, हरेंद्र, सुरेश, कालूराम, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू, रमन धामा आदि रहे। क्षेत्र के ग्राम बसी में भी शहीद जवानों को युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि की। शनिवार को शाम चार बजे खेकड़ा नगर में युवाओं ने शहीद जवानों की अंतिम यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवाओं में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश रहा। युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आगे बढे़ । युवाओं ने नगर में पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। इस दौरान डॉ. मनोज धामा, प्रदीप धामा, अश्वनी प्रभाकर, दीपक शर्मा, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, ब्रहमपाल सिह सभासद, आदित्य धामा, अमित कुमार, अजय शर्मा, अमित झा, ग्रहम सिंह, आशुतोष धामा, संदीप धामा, नरेंद्र धामा, रविंद्र धामा, पुनीत जैन, मनोज धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें