विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए हैरतंगेज मॉडल
बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान से संबंधित अनेक मॉडल्स बनाकर उनकी विशेषताओं के बारे में बताया।
प्रदर्शनी में अभिजीत खोखर ने ब्लूटूथ स्पीकर, अक्षय ने पानी गर्म करने की रॉड, आयुषी व नियासा ने ड्रिप इरिगेशन, गुनगुन ने स्टडी लैम्प, मणिकांत ने नमक के पानी से बिजली बनाना, वेदांत व अंकुर ने पेंडुलम व रॉड , शैलेंद्र और वंशराज ने सोलर पैनल, हिमांशी, आकांशा और राशि ने प्रोजेक्टर माइक्रोस्कोप, ईशा तोमर, निधि व ईशा शर्मा ने एंटी पॉल्यूशन, तनु, अनामिका व अंशुल ने जेसीबी, वाटर बॉयलर, प्रदूषण नियंत्रक, वर्षा और कृतिका ने विंड टरबाइन, इलेक्ट्रिक फैन, डोरसा वर्मा ने प्लांट सेल, सृष्टि, विनिशा व नेहा ने सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक बोट, बारिश का पानी को एकत्र कर घरेलू प्रयोग करना, आर्यन व रवि ने ग्रीन पार्क, एटीएम, आराध्या और पलक नेहवाल ने वायु प्रदूषण के लिए फैक्ट्रियों से धुएं निकलना, अक्षय रुहेला, सुमित और अक्षत ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट के माध्यम से डैम से पानी गिरने पर बिजली का बनाना, चिराग, परम, प्रियव्रत ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अंजलि, आयुषी, प्रियांशी, मनु खोखर ने ज्वालामुखी पर्वत आदि मॉडल्स बनाए। निर्णायक मंडल ने सभी के मॉडल्स को सराहा। प्रधानाचार्य के के त्यागी ने बच्चों को भविष्य में होने वाली शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक दिनेश शर्मा, अमित, अनुज तोमर, निकुंज तोमर, अर्चना आदि का सहयोग रहा।