फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने एकजुट होने पर बल दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि रामपाल यादव पार्टियों में विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना और डॉ. अजय तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का हिस्सा रहेगा। लोकसभा चुनाव में ताकत का अहसास करा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रामपाल यादव का फूल माला से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। सभी कार्यकर्ता मेहनत और लग्न से कार्य करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें राम पाल प्रधान, विनोद खेड़ा, सतीश चौधरी, सोहन पाल, चेयरमैन नरेश त्यागी, सतेंद्र प्रधान, अजहर खान, कृष्णपाल कश्यप, इंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें