फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप तोमर को लक्ष्मण और रितिका को मिला लक्ष्मीबाई अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खेल सम्मान में बागपत के दो खिलाड़ियों को भी लखनऊ में सम्मानित किया। राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलंपियन संदीप तोमर को लक्ष्मण अवार्ड जबकि तीरंदाज रितिका को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया। इससे धनौरा और मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यूपी दिवस पर बृहस्पतिवार को राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेल पुरस्कार वितरित किए। सीएम ने साल 2017-18 के लिए यूपी के सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरित किए । धनौरा गांव की तीरंदाज रितिका को सीएम ने रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया, जबकि मलकपुर गांव के ओलंपियन संदीप तोमर को लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा गया। रितिका के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि रितिका छह बार की यूनिवर्सिटी चैंपियन है और साल 2016 की नेशनल तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अवार्ड मिलने पर बागपत के संदीप तोमर के पिता हरपाल सिंह और माता सुनीता देवी ने खुशी जताई। मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें