छपरौली (बागपत)। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक बिजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि लूंब निवासी जगवीर सिंह ने तहसील दिवस में शिकायत की कि गांव के ही कुछ किसानों ने सरकारी चकरोड पर कब्जा कर रखा है। बृहस्पतिवार को छपरौली थाना पुलिस को लेकर पहुंची टीम ने चकरोड से कब्ज हटवाया । लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, शशांक भारद्वाज, जयवीर सिह तथा एसआई दिलशाद अहमद पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।