बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मेें प्रदर्शन किया और गन्ने की फसल उजाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मलकपुर गाव मेें सोमपाल पुत्र रिडकू की ईख की फसल कुछ लोगों ने नष्ट कर दी और चकरोड निकालने का प्रयास कर रहे हैं, इसकी शिकायत पहले भी तहसील स्तर के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस संबंध मेें एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें सोमपाल, राजवीर, मुन्नी, ओमकली आदि रहे हैं।