फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया
विज्ञापन


बागपत। चिकित्सालयों में तैनात 54 फार्मासिस्ट शनिवार को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। समय रहते मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जा रया है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के 54 फार्मेसिस्ट आज शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। चिकित्सालयों में किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया जाएगा। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जा रहा है। उनकी मांग है ग्रेड पे बढ़ाया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल, केंद्र सरकार की भांति प्रदेश सरकार के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट को पेंशन केयर भत्ता, संवर्ग का पुनर्गठन, भत्तों में वृद्धि, मानक के अनुसार पदों का सृजन, रिक्त एवं प्रोन्नति के पदों को तत्काल भरा जाए, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट के पद का सृजन, राजपत्रित अवकाशों में कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन, ट्रामा सेंटर में पद सृजित, ब्लड बैंक के फार्मासिस्ट से लिस्ट के अनुसार ड्यूटी और नवनियुक्त फार्मासिस्ट को नाम वरिष्ठता सूची में अंकित कर वरिष्ठता सूची में लिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें