फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वकील सड़कों पर उतरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील में पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष वेदपाल पंवार के नेतृत्व में तहसील अधिवक्ता एकत्रित हुए और पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर नारेबाजी कर तहसील में जुलूस निकाला और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 41 साल से पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर क्षेत्र के लोगों में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जबकि क्षेत्र की जनता का पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की अति आवश्यकता है। अगर पश्चिमी उप्र की जनता को न्याय के लिये हाईकोर्ट बैंच की स्थापना नहीं होगी। इससे जनता में आक्रोश उत्पन्न हो जाएगा। इसमें महामंत्री आनंद पाल तोमर, विरेंद्र सिंह चौहान, यशवीर चौहान, राममेहर सिंह, रविंद्र सिंह राठी, मनोज तोमर, सागर तोमर, भूप्रकाश श्योराम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें