फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की परीक्षा में लगेंगे वायस रिकॉर्डिंग वाले कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा के साथ-साथ अब यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षा तीसरी आंख की निगरानी में होगी। एक कक्ष में दो-दो वायस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए है। 60 दिन रिकॉर्डिंग वाला डीबीआर लगाया जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रबंधक समिति और बाहरी व्यक्ति पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। अमर मुख्य सचिव डॉ. अनिता भटनागर जैन ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सूबे की सरकार का यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ अब विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा नकल विहीन करने पर फोकस है। पांच दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए विश्वविद्यालयों को आदेश जारी हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव अनिता भटनागर जैन ने आदेश जारी किया कि परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकॉर्डिंग वाले दो सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग के लिए डीबीआर प्रत्येक केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में होना अनिवार्य है। जिन महाविद्यालयों में प्रबंधक और प्राचार्य के आवास है और प्रबंध समिति में विवाद हो उन महाविद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर वहां राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के कार्यरत प्राचार्य, वरिष्ठतम एसोसिएट प्रोफेसर को बाहरी केंद्र व्यवस्था एवं परीक्षा केंद्र के वरिष्ठतम असिस्टेंट प्रोफेसर को सह केंद्र व्यवस्था नियुक्त कर परीक्षा संपादित कराई जाएगी। एक ही प्रबंधक द्वारा एक से अधिक संचालित महाविद्यालयों के छात्रों का केंद्र उसके आधीन महाविद्यालयों को नहीं बनाया जाएगा। दिव्यांग छात्र और छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा जाएगी। साथ ही पेयजल, फर्नीचर आदि अन्य सुविधाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें