फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक साधारण सभा में लाभ योजनाओं के बारें में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति, हिलवाड़ी में वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें पहली बार किसानों को पांच प्रतिशत 2.07 लाख रुपये लाभ वितरण का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों से योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ लेने का आह्वान किया और कृषकों को अपने बच्चों में संस्कार देने की अपील की। इस मौके पर समिति के प्रबंधक निदेशक हरेंद्र मलिक ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 9 करोड़ 51 लाख रुपये और किसानों को पहली बार पांच प्रतिशत 2.07 लाख रुपये लाभ का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस बैठक की समिति सभापति विमला देवी ने अध्यक्षता की और संचालन एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। इसमें मुमताज अली, शाखा प्रबंधक हरेंद्र कुमार, पवन जैन, सचिव रामबीर, संचालक जितेंद्र सिंह, राजवीर, बाला, सलेख चंद, कलीराम, बीरसिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें