फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं संगोष्ठी में 17.55 लाख के लाभांश वितरण का प्रस्ताव पारित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

कृषक सेवा सहकारी समिति, बिनौली में सोमवार को वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं संगोष्ठी हुई। इसमें 17.55 लाख के लाभांश वितरण का प्रस्ताव पारित किया।
संगोष्ठी का मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से सहकारी समितियों से वाजिब दाम पर उन्नत बीज, खाद और उर्वरकों को लेकर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 24 करोड़ तथा कृषकों को 15 प्रतिशत का 17.55 लाख रुपये लाभ वितरण का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधान संजय चौधरी ने की। संचालन सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मलिक ने किया। इसमें बीडीओ वीपी द्विवेदी, मास्टर प्रहलाद सिंह, विकास चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, प्रधान वेदपाल धामा, विनोद कुमार, राजीव धामा, मलखान प्रधान, रमेशचंद चौहान, कृष्णपाल, बालेंद्र, मुकेश धामा, महिपाल सिंह, कुलवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें