दोघट (बागपत)। रंछाड़ गांव में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में चौगामा एकेडमी दाहा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकेडमी लौटने पर विजेता टीम के सदस्यों का स्वागत किया।
कोच अशोक कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में चौगामा एकेडमी की टीम ने भी भाग लिया। टीम ने फाइनल मुकाबले में नांगल की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती। ट्राफी और पुरस्कार देकर टीम को सम्मानित किया। टीम में कप्तान अमन राणा, गौरव, सचिन, मनीष, अंकुर, आशु, आदित्य, हर्ष राणा ने प्रदर्शन किया। एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। कोच ने बताया कि एक और दो दिसंबर को एकेडमी में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें 50 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।