बड़ौत (बागपत)।
जाट बिरादरी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद वीडियो वायरल होने से क्षुब्ध युवाओं ने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और आरोपी बहराइच के पूर्व विधायक दलीप वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को रालोद के युवा नेता मोहित मुखिया और छात्र नेता अक्षय मलिक के नेतृत्व में जाट समाज के युवाओं ने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। मोहित मुखिया ने कहा बहराइच के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने जाट समाज पर टिप्पणी कर प्रदेश में माहौल खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा नेता जाति और धर्म के नाम पर आपसे मेें लड़वाने का काम कर रहे हैं। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसमें प्रियवत राणा, बसंत तोमर, रोहित चौहान, अंकित तोमर, विनीत मलिक, सोनू आदि रहे।