फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या है देश के लिए खतरा, इसके लिए कानून जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बने तो हर समाज के लोग इससे लाभान्वित होंगे। इसे लेकर रविवार को एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में रैली होगी। इसमें कई जिले से लोग पहुंचेंगे। मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह और डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू होने की संभावना है। निरंतर चार साल से संगठन देशभर में डीएम, विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सांसदों से भी प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन भेजे हैं। 125 सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए बागपत शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में 21 अक्तूबर दिन रविवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली होगी। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता होंगे। राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, महासचिव धर्मेंद्र धामा, कपिल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें