बड़ौत (बागपत)। अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को नगर के स्कूल व कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग उठाई।
माउंट लिटरा स्कूल में श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि ट्रेन हादसा बहुत ही दर्दनाक है। रावण दहन के वक्त पटाखों की तेज आवाज के कारण लोगों को ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनी और यह दर्दनाक दुघर्टना हुई। मृतकों के परिजनों को भगवान दुख सहन करने की शक्ति दे। स्कूली बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और भगवान से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, रुपाली सैनी, कुणाल, सार्थक, सृष्टि, अनमोल, सुजल, परिशी, यशिका, अभिनव, अर्पित, अक्षय, निखिल, यश आदि रहे।
उधर, इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद व निर्देशिका बीना आर्य ने कहा कि सरकार को मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद करनी चाहिए। मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा। इसमें देवेंद्र आर्य, मानसी, सोनिया, रूबी, वर्निया, निशांत, मयंक, सत्यम, प्रियंका, प्रदीप, गौरव, कोमल, निखिल आदि रहे। उधर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आईटी सह प्रभारी कपिल कौशिक, दीपक शर्मा, नीरज गुप्ता, प्रशांत चौहान, डॉ. उमेश, संजीव चौधरी, उदय कुमार, अंकुर शर्मा, अंकित कश्यप आदि रहे।