बागपत। चांदीनगर रोड स्थित इंद्र देव इंस्टीट्यूट में यादव महासभा की ओर से आज वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव रहेंगे। उनकी उपस्थित में समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नौ बजे से होगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष एडवोकेट मूलचंद यादव ने दी।