बिनौली (बागपत)।
आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने व्यूह रचना बनाकर और साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष होेगी वो सभी वोटर कार्ड बनवाकर मतदान करने का हक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि युवा के मत देश की तस्वीर बदल सकती है। इसके बाद छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में व्यूह रचना बनाकर और तेड़ा गांव में साइकिल रैली निकालकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान प्रवक्ता नरेश पाल सिंह ने मतदाता छात्र छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसमें जयभगवान, रामकिशन, मुकेश कुमार, पलटूराम, धर्मेंद्र,भागमल सिंह, विनोद आर्य, प्रताप सिंह ,रणसिंह, अनीता रानी आदि रहे।