बागपत। ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर लगवाई जाने वाले डस्टबिन और बैठने के लिए बेंच कहां-कहां लगवाई गई है, इसकी जांच कराई जाएगी। सीडीओ ने इसकी जांच शुरू करा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले निर्माण कार्यों को निजी स्थानों पर इस्तेमाल करने की शिकायत सीडीओ से की थी। सीडीओ ने बताया कि डीपीआरओ से सूचना मांगी है। अगर कहीं ऐसा है तो कार्रवाई होगी।