फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में स्वास्थ्य शिविर और प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा दोघट में आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष सेवा सप्ताह के अंतर्गत जैन धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी लगाई। शिविर में चिकित्सकों ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. नीरज कौशिक व प्रमिल पंवार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने शिविर में लगी प्रदर्शनी व लाभार्थियों को मुहैय्या की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन भी किया। सीएचसी बिनौली अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के लाभार्थियों को जानकारी देना है कि आगामी 23 सितंबर को प्रधान मंत्री द्वारा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा। इसके उपरांत सीएचसी बिनौली पर लाभार्थियों के कार्ड बनने शुरू होंगे। इस कार्ड के द्वारा के लाभार्थी के बीमार होने पर पैनल के अस्पताल में पांच लाख तक उपचार नि:शुल्क करा सकता है। लाभार्थियों की सूची का सर्वे अप्रैल माह में पूर्ण किया। कार्ड बनाने के लिए जिला मुख्यालय से आवश्यक सामग्री व उपकरण प्राप्त हो गए हैं। ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान मित्र की तैनाती की । शिविर में बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण किया। शिविर में डॉ. इमरान, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ऋतु, डॉ. गुलफाम, फार्मेसिस्ट अजीत धामा, कमला प्रसाद, महेंद्र सिंह, एएनएम शीतल, कृष्णपाल, बी एन यादव ने 189 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें मंडल महामंत्री डॉ. पवन शर्मा, नितिन शर्मा, राकेश जैन, विनोद गुप्ता, साधु, वीरसैन, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें