फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाम की भक्ति में डूबी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। शाह सतनाम आश्रम डेरा सच्चा सौदा बरनावा में रविवार को साध संगत ने महा परोपकार माह धूमधाम से बनाया। इस माह की 23 सितंबर को दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया था। रामचर्चा में विभिन्न प्रांतों से लाखों की संख्या में साध संगत पहुंचीं।
विज्ञापन

रामचर्चा में सबसे पहले साध संगत ने प्रोजेक्टर स्क्रीन पर वीडियो के द्वारा अपने गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के अमृतमयी वचनों को ध्यान पूर्वक सुना और वचनों पर चलने का संकल्प लिया। रामचर्चा में जसवेंद्र सिंह दोघट, ऐक्सी राजा धनोरा, राजेंद्र इंसा मेरठ, रामकिशन इंसा मेरठ, आकाश बुलंदशहर ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पर विभिन्न प्रांतों से पहुंची साध संगत ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

1753 लोगों ने किया रक्तदान
बिनौली (बागपत)। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को गुरु गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर में मेरठ के एलएलआरएम कॉलेज, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, जसवंत राय हास्पिटल, आनंद हास्पिटल, महाराष्ट्र के नागपुर से लाइफ लाइन ब्लड बैंक, मयंजली ब्लड बैंक कानपुर, भगवान बुद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक गाजियाबाद, लोकमान्य तिलक ब्लड बैंक, पीतमपुरा ब्लड बैंक आदि सहित 17 टीमों ने अपने दल के साथ ब्लड एकत्र किया। इस दौरान यूपी, उत्तरांचल, दिल्ली के श्रद्धालुओं ने 1753 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. कौशलेंद्र, सतीश पठानपुरिया, ओमवीर सिंह दरोगा, राम कुमार, गुड्डन त्यागी, अंजेश, कृष्णपाल, ब्रह्म सिंह, जसप्रीत, कृष्णा, डॉ. राम कुंवर, अनुज गौड़, डॉ. विजय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


मेरठ बड़ौत मार्ग हुआ जाम
बिनौली (बागपत)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रविवार को विभिन्न प्रांतों से बसों व कार में सवार होकर साध संगत जैसे ही डेरा बरनावा पर पहुंचनी शुरू हुई तो गाड़ियों व कारों की भरमार से मेरठ बड़ौत जाम हो गया। मार्ग सुचारू रखने के लिये बिनौली में पुलिस बल व डेरा पर डेरे के सेवादारों ने काफी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें